{"_id":"112-40752","slug":"Hapur-40752-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने देसी शराब का ठेका फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने देसी शराब का ठेका फूंका
Hapur
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। शराबियों से परेशान गांव मुकीमपुर की महिलाओं ने शनिवार शाम देशी शराब के ठेके पर आग लगा दी। महिलाओं का उग्र रूप को देखकर सेल्समैन भाग खड़े हुए। उधर, सेल्समैन ने उधार देने से मना करने पर ग्रामीणों द्वारा महिलाओं से आग लगवाने के आरोप लगाया है।
शनिवार देर शाम गांव मुकीमपुर की महिलाएं देशी शराब के ठेके पर जमा हुईं। उन्होंने शराबियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देशी शराब के ठेके में आग लगा दी। वहां तैनात दोनों सेल्समैन भाग गए। गुुस्साई महिलाओं ने बताया कि अक्सर यहां देशी शराब का ठेका होने के कारण मनचलों की भीड़ रहती है। रोजाना लड़कियों के साथ शराबी छेड़छाड़ करते हैं। बराबर में मठ बना है। पूजा करने वाली महिलाओं के साथ भी शराबी छींटाकसी करते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। उधर, सेल्समैन योगेश ने बताया कि गांव के कुछ लोग उधार शराब लेने के लिए आए थे। जिन्हें शराब देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने ही महिलाओं को भड़काकर ठेके में आग लगवा दी। आग लगने से 49 पेटी देशी शराब, 10 पेटी बीयर जल गई।
मामला है गंभीर ः एएसपी
एडिशनल एसपी रामनारायण का कहना है कि ठेके पर आग लगाने का मामला बेहद गंभीर है। सीओ और कोतवाल को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेले के दौरान बिक्री के लिए तैयार की जा रही कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ कर आबकारी टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक हजार लीटर लहन, भट्ठी, ड्रम, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आबकारी विभाग ने बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार को खादर क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब की अवैध भट्टी पर छापेमारी कर दो लोगों को दबोचा गया। आबकारी निरीक्षक विशाल भारती ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गांव रेतावाली मंढैया और भगवंतपुर के जंगल में गन्ने की फसल के बीच कच्ची शराब की अवैध भट्ठी पकड़ी गई। मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब, एक हजार लीटर लहन, भट्ठी, ड्रम, शराब बनाने के उपकरण और शराब में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि रेतावाली मंढैया में मोहन और भगवंतपुर से अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई है।