{"_id":"112-40747","slug":"Hapur-40747-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बलकटी मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को बलकटी मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Hapur
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में किसान को बलकटी मारकर घायल करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ बाबूगढ़ धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि नूरपुर निवासी सुधीर पुत्र रामपाल का गांव के ही लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान दबंगों ने उसे बलकटी मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही कल्लू उर्फ सतीश, राकेश, महेंद्र, राजीव निवासी नूरपुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में तत्परता से जुट गई है।
विज्ञापन