फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ‘लाठीचार्ज-फायरिंग कर बलवाइयों पर काबू पाया’

‘लाठीचार्ज-फायरिंग कर बलवाइयों पर काबू पाया’

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण की रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, फायरिंग कर बलवाइयों पर काबू पाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह एसपी आरपी पांडेय पहुंचे। एसपी ने शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बारे में पुलिसकर्मियों को बताया। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए। रिहर्सल के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को बलवाई बनाया गया। जिले के सभी थाना प्रभारी और सीओ दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद रहे। जैसे ही बलवा शुरू हुआ सबसे पहले एलआईयू की टीम पहुंची। उसके बाद सिविल पुलिस दंगा पर काबू करने के लिए पहुंच गई। बलवाइयों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज और फायरिंग कर बलवा शांत कर बलवाइयों को गिरफ्तार किया गया। चिकित्सा टीम ने पहुंच घायलों को संभाला। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में डीजीपी के निर्देश पर बलवा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया है। त्योहारों के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, सीओ बाबूगढ़ मोहम्मद याकूब, सीओ गढ़मुक्तेश्वर शील कुमार, सीओ पिलखुवा राजकुमार सिंह समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed