फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आंसू गैस के गोले गिरे घरों में, हड़कंप

आंसू गैस के गोले गिरे घरों में, हड़कंप

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह हुई की दंगा नियंत्रण रिहर्सल ने वहां रहने वालों के आंसू भी निकाल दिए। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले ऐसे दागे कि कई गोले आसपास की कालोनियों में रहने वालों के घरों में गिरे। इससे कालोनी में हंगामा मच गया। डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे। लोगों की आंखों में जलन होने लगी। उनके गले में भी दिक्कत आई। नलकूप कालोनी में गोले गिरने से हड़कंप मच गया। आंखों में जलन होने से लोग घबरा गए। बाद में सभी ने मुंह धोया तो थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिसकर्मियों ने जो गोले फेंके उसमें से दो गोले लाइन के पास की ट्यूबवेल कालोनी में जोगेंद्र सिंह के मकान में गिरे। इससे जोगेंद्र समेत आसपास के मकानों में धुआं भर गया। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया। लोग डर गए। सब की आंखों में जलन होने लगी। लोग घरों के बाहर भागे। जोगेंद्र सिंह, पूजा, पुत्री खुशी और शारदा देवी की आंखों में जलन शुरू हो गई। पड़ोस में रहने वाले पंडित मीनू मिश्रा, पत्नी रिंकी मिश्रा और पुत्र भारत मिश्रा की भी यही स्थिति हो गई। जबकि अन्य घरों में रहने वाले लोगों की आंखों में भी यह जलन होने लगी। आनन फानन में सभी लोगों ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि घर में गिरे गोले से निकले धुंए के कारण ऐसा हुआ है। सभी ने चेहरा धोया। आंखों में दवा डाली तब राहत मिली। इतना ही नहीं पुलिस लाइन में किए गए रिहर्सल के कारण आंसू गैस का प्रभाव आसपास की कालोनियों में देखने को मिला। नलकूप कालोनी से सटी सर्वोदय कालोनी में भी सुबह के समय जो सोकर उठा और कालोनी की सड़क पर टहलने निकला उसकी आंखों में जलन शुरू हो गई। परेशान लोगों ने अमोनिया गैस के रिसाव की आशंका होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र यादव को फोन किया तो पता चला पुलिस लाइन में रिहर्सल चल रही है।
विज्ञापन


ंपुलिसकर्मियों के भी नहीं रुके आंसू
बलवा नियंत्रण रिहर्सल में जैसे ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के आंसू बहने लगे। किसी तरह पानी से मुंह धोकर राहत पाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed