फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ‘भविष्य में शहर होगा विकास का केंद्र’

‘भविष्य में शहर होगा विकास का केंद्र’

Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एचपीडीए के अधिशासी अभियंता मेरठ रोड से दिल्ली रोड एनएच 24 तक बाइपास का निर्माण कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। यह बात जिलाधिकारी/एचपीडीए के उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहीं। साथ हीं उन्होंने बिल्डरों से कहा कि वह आवासीय योजनाओं पर हापुड़ क्षेत्र में निवेश करें, भविष्य में हापुड़ ही विकास का केंद्र होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सभागार में जिलाधिकारी ने गुरुवार शाम हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बरेली आदि शहरों से आए बिल्डरों की बैठक में उनकी बातें सुनीं। बिल्डरों ने कहा कि मेरठ रोड से एनएच 24 दिल्ली रोड तक बाइपास का निर्माण कराने से आवासीय योजनाएं को परवान चढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बिल्डरों की मांग थी कि 15 फीसदी शुल्क जमा कराने के बाद उन्हें आवासीय योजनाओं का ले आउट स्वीकृत किया जाए। बाकी धनराशि तीन साल के स्थान पर पांच साल में जमा किए जाने की छूट मिलनी चाहिए। यह भी सुझाव दिया गया कि मास्टर प्लान में जिन सड़कों या अन्य योजनाओं का निर्माण प्रस्तावित हैं उनके खसरा नंबरों का समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जाए। इसके अलावा सौंदर्यीकरण समेत अन्य सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी/ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय यादव ने इस विषय पर समय मांगा है। उन्होंने बताया कि हापुड़ का मास्टर प्लान 2021 एक माह में तैयार हो जाएगा। बैठक में एक डॉक्युमेंटरी फिल्म के जरिए विकास में सहयोग पर रजामंदी बनी है। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव सौम्य श्रीवास्तव, एफसी/सचिव वीके लाल,अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed