{"_id":"112-40012","slug":"Hapur-40012-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि की कोशिश का मामला, नहीं मिली तहरीर शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि की कोशिश का मामला, नहीं मिली तहरीर शांतिभंग में चालान
Hapur
Updated Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। भांजी की बलि देने की कोशिश के संगीन मामले में पुलिस रातभर तहरीर मिलने का इंतजार करती रही। कोई शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान काट दिया।
मालूम रहे कि मोहल्ला लज्जापुरी निवासी राजू पुत्र रनसिंह ने रविवार रात अपनी भांजी लज्जापुरी निवासी पांच वर्षीय तमन्ना को भूत-प्रेत उतारने के लिए घर बुलाया था। आरोप था कि जहां उसने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसकी बलि देने की कोशिश की। रात करीब 11:30 बजे बच्ची ने शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने राजू को दबोच लिया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी युवक ने बदसलूकी की थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। जहां रातभर युवक के खिलाफ तहरीर मिलने का पुलिस इंतजार करती रही। लेकिन युवक के बहनोई पक्ष की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं बीती रात पहुंचे माता-पिता पीड़िता को लेकर नोएडा चले गए। उन्होंने आसपास के लोगों से इस बारे में बात करने से साफ इनकार कर दिया।
तहरीर मिलने का इंतजार किया गया। तहरीर नहीं मिलने पर उसका शांतिभंग की धारा में चालान काट दिया गया।
- राजेंद्र सिंह यादव,प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली