फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पहली बार दिन में निकली श्रीराम बारात

पहली बार दिन में निकली श्रीराम बारात

Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में पहली बार दिन में बैंडबाजों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात निकाली गई। देवी-देवताओं की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बारात की वजह से मुख्यमार्गों पर जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रोेड स्थित जवाहरगंज मंडी से मंगलवार दोपहर तीन बजे श्रीराम बारात शुरू हुई। इसका शुभारंभ समाजसेवी सतबीर चौहान और चौधरी मदनपाल सिंह ने पंडित सुरेंद्र शर्र्र्मा की ओर से कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, कमेटी अध्यक्ष रुपेश पंडित, संरक्षक विनोद पंडित, महामंत्री त्रिलोकी शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त नागर, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, सपा शहराध्यक्ष शहजाद चौधरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, अनुज त्यागी, भर्रो पंडित ने राम दरबार की आरती और तिलक कर बारात को रवानगी दी। श्रीराम दरबार का डोला भक्तों में आकर्षण का केंद्र रहा। राधा-कृष्ण, काली का अखाड़ा, भैरो बाबा, बजरंगबली हनुमान, भोले शंकर, ऋषि विश्वामित्र, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण भगवान व सुदामा, आदि की झांकियां श्रीराम बारात की शोभा बढ़ा रही थी। बारात मुख्य मार्गों से होकर देर शाम बारादरी मैदान पहुंची। यहां सीता ने श्रीराम को वरमाला डाली तो श्रद्धालुओं से खचाखच भरा मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित चौधरी, संजय शर्मा, यशपाल राणा, कुलदीप आर्य, ललित गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन


सीता के जन्म का मंचन
पिलखुवा। संयुक्त रामलीला आयोजन कमेटी पिलखुवा की ओर से रामलीला मैदान में मंगलवार रात नारद मोह, श्रीराम-लक्ष्मण और माता सीता के जन्म का मंचन किया गया। इस दौरान श्री हरि वल्लभ कन्हैयालाल लीला समिति वृंदावन के कलाकारों नारद लीला को जीवंत कर दिया। इस दौरान रामलीला आयोजन कमेटी के संचालक देवेंद्र कुमार सिंहल, सतीश चंद मित्तल, अशोक मित्तल दादा, योगेश कुमार गोयल, पंकज अग्रवाल, राजकिशोर कबाड़ी, महेंद्र कुमार गोयल, बालकिशान दास बजाज, जयभगवान गर्ग, अनिल कुमार फगौते वाले और कुशलेश गर्ग का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुए रंगारंग कार्यक्रम
बारादरी ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ व्यापारी सुधीर गुप्ता डब्बू, कमेटी अध्यक्ष रुपेश पंडित और कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त नागर ने किया जबकि बालाजी सेवा समिति संचालक सीताराम पहलवान ने राम दरबार की आरती की। कलाकारों ने भजन संध्या, धार्मिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed