{"_id":"112-38077","slug":"Hapur-38077-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हंगामे पर कांवड़ियों के लिए लगवाया मोबाइल ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हंगामे पर कांवड़ियों के लिए लगवाया मोबाइल ट्रांसफार्मर
Hapur
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगानगरी में जहां लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं बुधवार की शाम करीब 4 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे नेशनल हाईवे किनारे समेत पलवाड़ा मार्ग और निकटवर्ती गांव अल्लाबख्शपुर, बागड़पुर, बलवापुर में गुप अंधेरा छा गया। जिससे कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों को गुप अंधेरे के बीच सुनसान जंगल से होकर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जमकर हंगामा कर दिया और विद्युत निगम पर कांवड़ियों की खुली अनदेखी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। एसडीएम ने विद्युत अफसरों को अविलंब बिजली सप्लाई चालू न होने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। इस पर विद्युत अफसर हरकत में आ गए और आनन फानन में गढ़ से मोबाइल ट्रांसफार्मर ले जाकर ब्रजघाट गंगानगरी के संपर्क रास्तों समेत निकटवर्ती गांवों की बिजली सप्लाई देर रात में ही डेढ़ बजे सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन