{"_id":"112-34346","slug":"Hapur-34346-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"767 विद्यार्थी बैठे परीक्षा में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
767 विद्यार्थी बैठे परीक्षा में
Hapur
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शनिवार दोपहर परीक्षा आयोजित की गई, 767 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। पेपर में 101 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उधर, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करा ली गई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विमला रानी ने बताया कि दीवान इंटर कालेज हापुड़ में 165, मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा में 252 और आरएसके इंटर कालेज सिंभावली में 350 परीक्षार्थियों ने सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश परीक्षा दिया। तीनों केंद्रों से 101 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करा ली गई है। किसी भी केंद्र से नकल का मामला सामने नहीं आया है।
किया औचक निरीक्षण ः परीक्षा के चलते प्रभारी डीआईओएस ने तीनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों और प्रधानाचार्याें को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
किया औचक निरीक्षण ः परीक्षा के चलते प्रभारी डीआईओएस ने तीनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों और प्रधानाचार्याें को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन