{"_id":"112-34333","slug":"Hapur-34333-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग धरने पर भाकियू नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग धरने पर भाकियू नेता
Hapur
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में शनिवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। उसका आरोप है कि शुगर मिल परिसर में छह फरवरी को हुई महापंचायत में उसके साथ भाकियू नेताओं ने मारपीट की थी।
भाकियू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह शनिवार को सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह को बाबा टिकैत की उपाधि दिए जाने का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई थी।
आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनसे मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे। एसओ विजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल कराई जा रही है।