फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खेती में पुरुषों को भी पीछे छोड़ा मनीषा ने

खेती में पुरुषों को भी पीछे छोड़ा मनीषा ने

Sat, 21 Sep 2013 05:39 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 21 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। गांव फतेहपुर-शाहपुर की महिला किसान मनीषा किसानों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी एक मिसाल बन गई है। वह अपनी तकनीकी खेती के हुनर से प्रगतिशील किसान बन चुकी है। कृषि विभाग की आत्मा योजना के अधिकारी मनीषा की धान की फसल पर प्रदर्शनी लगा चुके हैं। अब उसके हुनर को देखते हुए अधिकारी प्रदेश सरकार को उसका नाम भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी मनीषा अपने पति रविप्रकाश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेतों में काम करती है। मनीषा प्रदेश के कई जनपदों का भ्रमण कर अच्छी खेती के तौर-तरीके और गुण सीख चुकी है। इस बार प्रगतिशील मनीषा ने अपने खेतों में धान की बुआई एसआरआई विधि से की है। इस पर आत्मा योजना के प्रबंधक डॉ. प्रताप सिंह प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, फतेहपुर-शाहपुर में आत्मा योजना द्वारा चलाए जा रहे किसान प्रशिक्षण स्कूल में अब वह अन्य महिला किसानों को प्रशिक्षण दे रही है। डॉ. प्रताप ने बताया कि मनीषा में अच्छी खेती करने का हुनर है। वहीं मनीषा अपने पति रविप्रकाश और अन्य सदस्यों को इसका श्रेय देती है। अब उनकी मंशा अपने गांव के साथ साथ जनपद का नाम रोशन करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed