{"_id":"112-30004","slug":"Hapur-30004-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी को घायल कर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध कारोबारी को घायल कर बाइक लूटी
Hapur
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ । हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली भटियाना मार्ग पर मंगलवार की तड़के करीब साढ़े पांच बजे हापुड़ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव उबारपुर जा रहे डेयरी संचालक से हथियारों से लैस बदमाशों ने बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने लूट का मामला चोरी में दर्ज कर इतिश्री कर ली है।
गांव उबारपुर निवासी भूपेंद्र सिंह हापुड़ में डेयरी का संचालन करता है। मंगलवार की सुबह 5:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव को लौट रहा था। जब वह चितौली, भटियाना मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आए एक बाइक सवार हथियारों से लैस चार बदमाशों ने ओवर टेक कर उसके पास पहुंचे और बाइक में लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। भूपेंद्र के नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसकी बाइक लूट ली। इसी दौरान भूपेंद्र ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसको घायल कर दिया और फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़त का पिता काफी लोगों के साथ थाने पहुंचा और पुत्र के साथ हुई वारदात की तहरीर दी है। पुलिस ने लूटपाट की घटना चोरी में दर्ज करके मामले से इतिश्री से कर ली। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।