फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। सर्वशिक्षा अभियान के तहत शनिवार को जनपद के कई क्षेत्रों में स्कूली बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाए।
विज्ञापन

चितौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, 2 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रैली को प्रधान हरेंद्री देवी ने झंडी दिखाई। सिराजुद्दीन, विक्रम, देवेंद्र मौजूद थे। सुल्तानपुर के प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों की रैली का शुभारंभ प्रधान जाहिद हसन ने किया। अशोक भारद्वाज, रियाजुद्दीन, विष्णु, प्रिया आदि थे। भड़ंगपुर और भिम्बयारी में बच्चों की रैली का उद्घाटन प्रधानाध्यापक सूरजपाल सिंह ने किया। कृपाचंद, प्रेमचंद, राकेश कुमार भी थे। रामगढ़ी में भी बच्चों ने रैली निकाली। रितू अग्रवाल, रामा, रजिया उपस्थित रहीं। बछलौता, अटूटा में बच्चों की रैली को फजलुर्रहमान, राजरानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय कुमार शर्मा, अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे। अकड़ौली, काठीखेड़ा, सलाई में रैली का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी धनेंद्र पाल सिंह व रामौतार शर्मा ने किया। मुकेश कुमार, इकबाल फातिमा, अमृता तिवारी, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि थे। रघुवीर गंज के प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों और उबारपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 व 2 के बच्चों ने भी स्कूल चलो रैली निकाली। प्रधान अशोक कुमार, नरेंद्र पाल सिंह, राज ऋषि, लियाकत अली आदि थे। बांगडपुर प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी स्कूल चलो रैली निकाली। रामकिशोर वर्मा, शहजाद अली, निशा, बबीता आदि थे। रामस्वरूप जूनियर हाई स्कूल कोठी गेट के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली को प्रधान अध्यापिका उषा गर्ग ने हरी झंडी दिखाई। डालचंद, देवेन्द्र शर्मा, अनिल मौजूद रहे। गांव जोगीपुरा के में बच्चों की रैली को प्रधान नरेन्द्र सिंह एवं शब्बीर अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed