{"_id":"112-23968","slug":"Hapur-23968-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ उड़ाया लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ उड़ाया लैपटॉप
Hapur
Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे रोड पर बृहस्पतिवार शाम एक मोबाइल शॉप के बाहर खड़ी इंडिका का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप उड़ा दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेरठ के शास्त्री नगर निवासी विनय रस्तोगी एक कंपनी में इंजीनियर है। वह बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे दोस्त श्वेतांक त्यागी और अजय के साथ मोबाइल शॉप पर आए थे। तीनों लोग कार खड़ी कर शॉप में गए। इसी दौरान चोरों चालक की साइड वाला शीशा तोड़कर लैपटॉप निकाल लिया। लैपटॉप श्वेतांक त्यागी का था। श्वेतांक को पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन