{"_id":"112-23966","slug":"Hapur-23966-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विवाद, बड़ों में चलीं लाठियां, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में विवाद, बड़ों में चलीं लाठियां, 5 घायल
Hapur
Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में खेल के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच लाठी-डंडे और फरसे चल गए। जिसमें मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए।
बच्चों के झगड़े को लेकर पसवाड़ा में मंगलवार को आजाद सिंह और राजपाल पक्ष के लोगों के बीच तनातनी हो गई थी। आजाद सिंह ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तक आना भी मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद बुधवार रात दोनों पक्षों के लोग फिर भिड़ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया। करीब आधा तक चले संघर्ष से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में आजाद, उसकी बेटी रश्मि, पत्नी सुनीता, भाई अजब सिंह और भतीजी मनु घायल हो गई। आरोप है कि घायल पक्ष नेे मोबाइल से थाने में सूचना दी। फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। उपनिरीक्षक ब्रह्मसिंह ने बताया कि आजाद सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि सभी आरोपी फरार हैं।
फसल उजाड़ने पर मारपीट, दो घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गेहूं की फसल उजाड़ने पर सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई में पड़ोसियाें में संघर्ष हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। खागोई में बुधवार रात सय्यूम और इश्त्याक पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें सायरा और इश्त्यिाक घायल हो गया। इश्त्याक का आरोप है कि सय्यूम के बच्चे उसकी गेहूं की फसल उजाड़ते हैं। उधर, सय्यूम का आरोप है कि बच्चों के बीच हुई कहासुनी पर इश्त्याक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर हमला किया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी हैं।