{"_id":"112-22627","slug":"Hapur-22627-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहन शाम से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहन शाम से बंद
Hapur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की शाम पांच बजे से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। बाहरी जनपदों में भारी वाहन शाम और हापुड़ में रात को रोक दिए जाएंगे। हापुड़ पुलिस ने गाजियाबाद, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर, मेरठ, सम्भल, बुलंदशहर पुलिस कंट्रोल के लिए वाहनों को रोकने की सूचना भेज दी है। एनएच-24 पर वाहनों का भार अधिक न होने के कारण शनिवार को रूट डायवर्ट नहीं किया गया। इसके चलते वाहन दिल्ली से लखनऊ के बीच आराम के साथ आते जाते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन की 24 नवंबर(शनिवार) की शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट की योजना थी। डीएसपी ट्रैफिक अमित कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के मद्देनजर रूट डायवर्ट शनिवार के स्थान पर रविवार(आज) से किया जाएगा। बाहरी जनपदों में भारी वाहनों को शाम पांच बजे से रुकवाना शरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन