फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लोग बिलबिलाए तो व्यापारियों ने कब्जे गिराए

लोग बिलबिलाए तो व्यापारियों ने कब्जे गिराए

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
d अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हापुड़। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को मॉल रोड कहे जाने वाले रेलवे रोड पर अवैध निर्माण ढहाया गया। नगर पालिका की पांच जेसीबी मशानों के चलने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। निर्माण ढहने से बिलबिलाए व्यापारियों की नगर पालिका अफसरों से झड़प भी हुई, लेकिन पालिका टीम के सामने उनकी एक भी नहीं चली।
लोग सुबह से ही जानकारी लेने में जुट गए थे कि आज अतिक्रमण हटाओ अभियान कहां चलेगा। गोल मार्केट में भी कई दुकानदार सुबह से ही अपना अतिक्रमण खुद ही तोड़ने में लगे रहे। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम जयशंकर मिश्रा, सीओ पवन यादव, प्राधिकरण और पालिका के अधिकारी पांच जेसीबी मशीनों के साथ रेलवे रोड पहुंचे। साथ में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान थे। टीम ने नालों पर बने स्थायी अतिक्रमण ढहाए। कई दुकानदारों ने एसडीएम से अनुरोध किया कि वह स्वयं ही अतिक्रमण ढहा लेंगे। इस पर एसडीएम बोले कि एक माह तक समय दिया गया था। अब अभियान बिना किसी भेदभाव के चलाया जा रहा है। एक दो स्थानों पर टीम के साथ व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस के आगे उनकी नहीं चली।
विज्ञापन


टल गया बड़ा हादसा
हापुड़। रेलवे रोड पर जेसीबी ने शिवपुरी के बाहर स्थित डा.सुशील शर्मा का नाले के ऊपर बने लेंटर को तोड़ा। साथ ही साइड में खड़े दो पिलर भी ढहा दिए। इसी बीच इमारत ने कुछ इंच जगह छोड़ दी और बिल्ंिडग का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल वहां खड़े लोगों को हटाया। इमारत गिरने की आशंका को देखते ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने शिवपुरी में जा रहे इंसुलेटिड तारों को हटावा दिया। पुलिस ने वहां से वाहनों का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed