फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो महिलाएं बदमाशों से भिड़ीं, कुंडल छीने

दो महिलाएं बदमाशों से भिड़ीं, कुंडल छीने

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात के गांव ददायरा और पटना के जंगल में बुधवार को मोेटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर पांच महिलाओं के कुंडल लूट लिए। इसी दौरान दो महिलाएं बदमाशों से भिड़ गईं और उन्होंने अपने कुंडल छीन लिए। बाद में बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष को सूचना देने पर भी पु्िलस सक्रिय नहीं हुई।
विज्ञापन

ददायरा के जंगल में चौधरी नरेन्द्र सिंह के गन्ने के खेत में मुरादपुर की कुछ महिलाएं करीब 10 बजे गन्ना छील रही थीं, तभी अपाची मोटरसाइकिल पर पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ट्रली के बारे में जानकारी ली। महिलाओं के इंकार करने पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर वहां काम कर रहीं चार महिलाओं मंजू, बिमला, परमेश्वरी और सुरेश देवी के के कुंडल लूट लिए। इसी दौरान परमेश्वरी और मंजू बदमाशों से भिड़ गई और अपने कुंडल छीनकर शोर मचा दिया। इस पर पास के खेत में गन्ना छीन रहे ददायरा निवासी प्रशांत, विक्रान्त सिंह और रामकुमार सिंह वहां पहुंचे तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

भागे बदमाशों ने बरसीम काट रही गांव पटना निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी विमलेश से गन प्वाइंट पर कुंडल लूट लिए। बदमाश नेशनल हाईवे-24 की ओर फरार हो गए। महिला के भतीजे प्रिंस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना थानाध्यक्ष देहात को दी गई, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान हापुड़ की ओर आ रहे बाबूगढ़ के थानाध्यक्ष ने टोल टैक्स के पास भीड़ देखकर घटना की जानकारी लेकर वायरलैस पर चेकिंग कराने को कहा। इस घटना से महिलाओं में दहशत है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed