{"_id":"112-22465","slug":"Hapur-22465-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब दबंग दे रहा जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी साहब दबंग दे रहा जान से मारने की धमकी
Hapur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना हापुड़ देहात की वैशाली कालोनी निवासी एक युवक ने गांव असौड़ा निवासी युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को भेजे शिकायती पत्र में वैशाली कालोनी निवासी हन्नी त्यागी का आरोप है कि गांव असौड़ा निवासी एक युवक अकसर शराब के नशे में रहता है और लोगों से शराब पीने के पैसे मांगता है। आरोप है कि 14 नवंबर को युवक ने उसे फोन पर गाली गलौच की और रुपयों की मांग की थी लेकिन वह कुछ नहीं बोला। 15 नवंबर को वह अपने एक दोस्त पवन के साथ घर से बाहर किसी जरूरी काम से जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने अपने चार पांच साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर आए उसके भाई और परिवार के लोगों ने उसे मुश्किल से बचाया। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन