फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला, इंतजाम अभी अधूरे

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला, इंतजाम अभी अधूरे

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। अर्द्ध कुंभ कहलाए जाने वाला ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला चार दिन बाद 19 नवंबर से शुरू हो जाएगा। खादर के विशाल रेतीले मैदान में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। यहां अस्थाई महानगर बस जाएगा। 10 दिन चलने वाले इस विशाल मेले में इस बार 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। लेकिन अभी ढेर सारे काम बाकी हैं। ऐसे में काम को पूरा करना प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण होगा।
विज्ञापन


चार जिले में विभाजित होगा खादर
खादर का रेतीला मैदान चार दिन बार चार हिस्सों में विभाजित हो जाएगा। यहां हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर जिला बसने लगेंगे। नेशनल राजधानी दिल्ली का कैंप अलग से बसेगा। जिला पंचायत और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। प्रशासन मेले में होने वाले कार्यों के टेंडर एक माह पहले छोड़ चुका है, जबकि मेला स्थल पर 20 दिन पहले ही काम शुरू हो गया है। 17 दिन के बाद भी मेला स्थल पर न तो स्नान घाट बना है और न ही आईलैंड को जाने वाला अस्थाई पुल के लिए पाइप डाला गया है। अभी तक महज एक मुख्य मार्ग का निर्माण हो पाया है।
विज्ञापन


कैंप के स्थान पर गन्ने की फसल
जिला पंचायत के कैंप के स्थान पर गन्ने की फसल खड़ी है। मुख्य स्नान घाट के स्थान पर सात से आठ फुट पानी बह रहा है। सवाल यह है कि जब 17 दिन में मात्र इतना कार्य हुआ है तो चार दिनों में जिला पंचायत शेष बचे कार्यों को कैसे पूरा कर पाएगा। हापुड़ जिला बनने के कारण मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएम, एसपी, एसडीएम, डीएसपी और तहसीलदार पहली बार देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को गन्ने की पर्ची बटवाई
गढ़मुक्तेश्वर। प्रशासन ने किसानों को गंगा स्नान मेला स्थल से शुक्रवार शाम तक गन्ने की फसल को काटने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मिल प्रबंधक को साथ ले जाकर किसानों को गन्ने की पर्चियां बटवाई। दोपहर मेला स्थल पर पहुंचे एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार और कोतवाली इंचार्ज केपी सिंह ने किसानों से बात की। एसडीएम ने सिंभावली शुगर मिल से गन्ना प्रबंधक अमानुल्ला खां को भी मौके पर बुलवाया। जिन्होंने मौके पर पहुंच किसानों को पर्चियां वितरित की। अमानुल्ला खां ने बताया कि किसानों को 100 पर्ची ट्राली और 100 पर्ची भैंसा-बुग्गी की दी गई है। इसके अलावा जो भी किसान गन्ना क्रय केन्द्र पर पहुंचाएगा उसको मौके पर पर्ची भी दी जाएंगी।


ब्रजघाट : गंगा के बीच बना दिया घाट
गढ़मुक्तेश्वर। प्रशासन लाख दावों के बाद भी जहां गंगा तट से अतिक्रमण नहीं हटवा पाया है, वहीं कुछ चुनिंदा लोगों ने ब्रजघाट पर गंगा के बीच टापू बनाकर घाट बना दिए हैं। ताकि गंदगी गंगा में बह जाए। पर्यावरण विद् का कहना है कि जिस तरह गंगा जल को रोकते हुए दो फाड़ करा जा रहा है इससे गंगा जलस्तर कम होने में से नरौरा से बिजनौर के बीच रहने वाली डाल्फिन के जीवन को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। कोतवाली इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि अस्थाई बनाए जा रहे घाटों को अलग हटवाया जाएगा।

चार दिन और शेष काम
मेला स्थल में 400 सरकारी तंबू लगाए जाएंगे, जिसमें 350 पुलिसकर्मी रहेंगे
जिला पंचायत कैंप, पुलिस लाइन
कमिश्नर से लेकर एसडीएम अधिकारियों के कैंप
करीब तीन किलोमीटर की बैरीकैटिंग
करीब तीन किलोमीटर गंगा तट पर टीन शेड की दीवार
खोया पाया केन्द्र, पांच वाच टावर
सरकारी अस्पताल, पशु अस्पताल
20 थाने, 14 सेक्टर
पशु मेले के आवागमन के लिए अस्थाई मार्ग
14 सेक्टरों को जोड़ने वाले अस्थाई मार्ग
पेयजल के लिए 400 हैंडपंप
सैकड़ों अस्थाई शौचालय, पथ प्रकाश व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed