फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिंभावली में बुखार से भाई-बहन की मौत

सिंभावली में बुखार से भाई-बहन की मौत

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बीस दिन से बुखार से पीड़ित भाई-बहन की एक ही दिन मौत हो गई। दो मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। स्वास्थ्य विभाग को मौत की खबर नहीं है।
विज्ञापन

थाना सिंभावली के गांव रतुपुरा निवासी मुन्नर की 4 वर्षीय बेटी मनतशा और महबूब के 5 वर्षीय पुत्र फरमान की तेज बुखार से मौत हो गई। मुन्नर और महबूब सगे भाई हैं। इनके बुखार से पीड़ित बच्चों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा था। बाद में दोनों को हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार को मेरठ में उनकी जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट आने से पूर्व ही दोनों ने दम तोड़ दिया। भाई-बहन की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को ही दोनों के शव गांव में लाए गए, जिन्हें शाम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

तीसरे भाई बाबू के पुत्र को भी बुखार होने पर मेरठ में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में हापुड़ के चिकित्सक ने बताया कि बच्चों को दिमागी बुखार था। मेरठ के चिकित्सक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने से पूर्व दोनों बच्चों की डैथ हो गई, जिनके बुखार की जानकारी नहीं लग पाई है। स्थानीय चिकित्सा विभाग का वही पुराना रोना है कि मौत की खबर नहीं है। कल को टीम भेजकर जांच करा ली जाएगी। गढ़ क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed