फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   50 करोड़ से होगी ब्रजघाट की कायापलट

50 करोड़ से होगी ब्रजघाट की कायापलट

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री की घोषणा से पूर्व ही ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेज चुका है। लेकिन, दिक्कत यह है कि वहां भूमि नहीं मिलने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (मेरठ) गिरेश कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के विकास के लिए काफी धन आया हुआ है। पार्क के लिए स्थानीय प्रशासन से भूमि की डिमांड की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो वास्तव में ब्रजघाट को हरिद्वार का रूप दिलाया जाएगा। ब्रजघाट में गंगा को नहर को रूप देकर दोनों ओर पक्के घाट और बांध का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पर्यटन अधिकारी का कहना है कि विकास इसलिए नहीं हो रहा कि वहां पर भूमि नहीं मिल पा रही है। शीघ्र ही तहसील प्रशासन, पालिका और एचपीडीए के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक भी हैं प्रयासरत
गढ़ क्षेत्र से सपा विधायक मदन चौहान के मांग पत्र पर पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले ही शासन को 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज चुका है। विधायक ने विभाग को पत्र भेजकर मांग की थी कि ब्रजघाट में गंगा के दोनों किनारों पर बांध बनाकर वहां पर विकास कराया जाए।
विज्ञापन


11 वर्ष से चल रही है तैयारी
वर्ष 2001 में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में हरिद्वार शामिल होने के बाद गढ़मुक्तेश्वर को उसकी तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। भाजपा विधायक राम नरेश रावत इसकेलिए प्रयासरत रहे। नगर विकास मंत्री लालजी टंडन के साथ जनपद गाजियाबाद का प्रशासनिक अमला गढ़ आया और यहां तेजी से कागजी काम चले, परंतु वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा और बसपा सत्ता में आईं और गईं। वर्ष 2007 में फिर से यहां सपा विधायक मदन चौहान जीते तो प्रदेश में बसपा सरकार आ गई। लेकिन, 2011 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से आई तो मदन चौहान क्षेत्र का विकास कराने के लिए मुख्यमंत्री तक पहुंच गए। इसका उदाहरण मेरठ में मुख्यमंत्री की घोषणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो सकता है विकास
एनएच-24 और रेल मार्ग किनारे स्थित है तीर्थनगरी
उत्तर भारत का कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला लगता है यहां
जनपद की तीन तहसीलों में सबसे महत्वपूर्ण गढ़
ऐतिहासिक तीर्थनगरी के रूप में विख्यात
प्राकृतिक झील डिजनी लैंड के रूप में विकसित होगी
नगर विकास मंत्री आजम खां का भी ब्रजघाट से लगाव
डीएम ने कहा, मेले के बाद ब्रजघाट में होगा विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed