{"_id":"16260","slug":"Hapur-16260-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर में घुसी इंडिका, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर में घुसी इंडिका, 5 घायल
Hapur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ (ब्यूरो)। थाना हाफिजपुर के गांव उबारपुर के पास इंडिका टैंकर में घुस गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर निवासी वसीम रविवार रात साढ़े आठ बजे इंडिका में सवार होकर बुलंदशहर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। थाना हाफिजपुर के गांव उबापुर के पास तेज गति से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में वसीम, सबी हसन, सबरेस, जावेद और अरसद निवासी लोहिया नगर घायल हो गए। जिनमें वसीम और सबी हसन गंभीर है। आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।