{"_id":"16222","slug":"Hapur-16222-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ग्राम पंचायतों की प्रत्येक महीने बैठक जरूरी होगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ग्राम पंचायतों की प्रत्येक महीने बैठक जरूरी होगी’
Hapur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पंचायत राज राज्यमंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि विकास कार्यों में घपले रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों की प्रत्येक माह बैठक करने का आदेश लागू करेगी। बैठकों की वीडियोग्राफी भी करानी होगी। ग्राम प्रधानों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। अख्तर शनिवार को अपने मित्र कुंवर दानिश अली के निवास पर अमर उजाला के से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली सप्लाई सुचारू करने के प्रयास शुरू किये जा चुके हैं। लाइन लॉस काफी अधिक है जिसे कम करने की कवायद चल रही है। दूसरे राज्यों से बिजली नहीं मिल पा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार से वार्ता कर इस प्रयास में हैं कि रिलायन्स एनर्जी दादरी प्रोजेक्ट को केन्द्र से गैस मिल जाए। इससे बिजली संकट हल होगा। कमाल अख्तर ने कहा कि उनका विभाग ग्रामों से जुड़ा है, इसलिए वह चाहते हैं कि गांवों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चले, इसके लिए प्रयास है कि एपीएल श्रेणी के परिवारों में अनुदान से शौचालय बनवाएं जाएं तथा सफाई कर्मचारी सिर्फ सफाई का कार्य करें अफसरों और प्रधानों के यहां काम न करें। ऐसी गड़बड़ियों का मासिक बैठकों में खुलासा हुआ करेगा तथा किसी की मनमानी नहीं चलेगी। सफाई कर्मचारियों के खाली पद भी जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन