{"_id":"16114","slug":"Hapur-16114-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ डिपो से फिसली गोल्ड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ डिपो से फिसली गोल्ड लाइन
Hapur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रोडवेज के हापुड़ डिपो को मिलीं तीन गोल्ड लाइन एक्सप्रेस बसें हाथ से निकल गईं। इनका संचालन नौ मई से होना था लेकिन इससे पहले इन्हें साहिबाबाद डिपो भेज दिया गया। कारण यह कि हापुड़ डिपो में रात्रिकालीन जांच की सुविधा नहीं है। तकनीकी आधार पर हुए इस निर्णय का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ेगा क्योंकि वे अब इन आरामदायक बसों का आनंद नहीं ले पाएंगे।
लंबे रूटों पर आरामदायक यात्रा के लिए परिवहन निगम ने गोल्ड लाइन एक्सप्रेस सेवा शुरू की है। इन बसों का संचालन नौ मई से अधिकतर लंबे रूटों पर किया जाना है। इसी क्रम में तीन बसें हापुड़ डिपो से भी चलनी थीं। ये बसें डिपो आ भी गई थीं। इन्हें हल्द्वानी, रामनगर और बरेली के बीच चलाया जाना था। खास यह कि इन बसों में सफर के लिए यात्री दो दिन पहले से अपनी सीट भी आरक्षित करा सकते थे। अफसरों ने हापुड़ डिपो में रात में बसों की जांच-पड़ताल की सुविधा न होने के कारण तीनों बसों को साहिबाबाद डिपो स्थानान्तरित करा दिया है।