{"_id":"16070","slug":"Hapur-16070-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष के भतीजे को चकमा दे उड़ाए 35 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष के भतीजे को चकमा दे उड़ाए 35 हजार रुपये
Hapur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ (ब्यूरो)। भाकियू के जिलाध्यक्ष के भतीजे को दो व्यक्तियों ने चकमा देकर उसकी जेब से 35 हजार रुपये उड़ा लिए। सूचना मपर भाकियू का प्रतिनिधि मंडल कोतवाली में सीओ से मिला और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
गांव हिमायुंपुर निवासी भाकियू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिरोही का भतीजा संजय बिजली निगम में लाइन खिंचवाने के लिए एस्टीमेट जमा कराने हापुड़ आया था। मुख्य डाकघर के पास एक व्यक्ति ने उसके पैरों के बीच में साइकिल का पहिया घुसा दिया। उसे गिरने से बचाने का नाटक करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 35 हजार रुपये साफ कर दिए। कुछ कदम चलने के बाद संजय को अहसास हुआ कि जेब से रकम गायब है। संजय ने भाकियू कार्यालय पर जाकर चाचा और प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह को सूचना दी। तभी कोतवाली पहुंचे भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।