{"_id":"16067","slug":"Hapur-16067-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से पकड़े 15 गोवंश, दो बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से पकड़े 15 गोवंश, दो बंदी
Hapur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद गोकशी के लिए ले जा रहे थे तस्कर
हापुड़। एनएच 24 पर बाबूगढ़ पुलिस ने उपैड़ा पेट्रोल पंप के पास कैंटर में गोकशी के लिए जयपुर से चंदौसी (मुरादाबाद) जा रहे 15 गोवंश को मुक्त कराकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जबकि दो बछड़े और चार बैल मृत मिले, सभी पशुओं के चारों पैर बांध रखे थे।
सोमवार दोपहर बाबूगढ़ पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय हापुड़ की ओर से आ रहे कैंटर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार दोनों लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदरपुर निवासी आरिफ पुज्ञ मोहम्मद उमर कुरैशी व थावला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है।
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 21 पशु बंधे हुए मिले, जिनमें से दो बछड़े और चार बैलों की मौत हो चुकी थी। गोवंशों की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जिन्दा गोवंश को ब्रजघाट गोशाला में भेजा जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आगे-पीछे नंबर प्लेट अलग
बरामद कैंटर गाड़ी में आगे आर.जे-14 जी 1450 और पीछे डीएल 1 जी बी 8786 नंबर लिखा था। आरोपियों का कहना था कि अगर पुलिस कहीं गाड़ी रोकने का इशारा करती थी तो वह गाड़ी को भगा लेते थे और कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी के नंबर प्लेट बदल देते थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। अलग अलग राज्यों में वह उसी राज्य का फर्जी नंबर लगा लेते थे।
चोरी का हो सकता है कैंटर
थानाध्यक्ष बाबूगढ़ संजीव कुमार का कहना है कि आरोपियों से
गाड़ी के बारे में पूछा तो वह कागजात नहीं दिखा पाए। गाड़ी चोरी की लगती है। इसके बारे में जांच कराई जा रही है।