{"_id":"16064","slug":"Hapur-16064-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना से बिजनौर भेजे गए बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना से बिजनौर भेजे गए बीडीओ
Hapur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली से भेजा गया था धौलाना
एक दिन बाद ही फिर तबादला
विधायक से विवाद की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू
गढ़मुक्तेश्वर। सपा विधायक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकाने का आरोप लगा कर बीडीओ रघुवीर लाल बुरे फंस गए हैं। सिंभावली से तबादले के एक दिन बाद ही उन्हें धौलाना से बिजनौर का रास्ता दिखा दिया गया है। इतना ही नहीं इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू हो गई है।
एक मई को सिंभावली और गढ़ ब्लाकों के बीडीओ रघुवीर लाल और गढ़मुक्तेश्वर के विधायक मदन चौहान के बीच फोन पर विकास कार्यों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद बीडीओ ने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर विधायक पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने पर विधायक समर्थकों और ब्लाक कर्मचारियों ने जमकर लामबंदी की। इसी बीच रविवार को रघुवीर लाल का स्थानांतरण सिंभावली से धौलाना कर दिया गया था जबकि उनके स्थान पर धौलाना के बीडीओ को सिंभावली और गढ़ का बीडीओ बना दिया गया।
विधायक बीडीओ के धौलाना स्थानांतरण से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने बीडीओ रघुवीर लाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन से उनके जिले से बाहर स्थानांतरण की मांग की। इसी के बाद आज उनका तबादला बिजनौर कर दिया गया। सीडीओ जी राम ने शासन से बीडीओ के बिजनौर तबादले की पुष्टि की।
विज्ञापन
उधर, मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू कर दी गई है। एसडीएम पुष्पराज सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।