फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पल्लेदारों के सहारे चल रहे केंद्र !

पल्लेदारों के सहारे चल रहे केंद्र !

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। क्षेत्र के गांव दोयमी स्थित एक क्रय केंद्र पर पल्लेदार ही गेहूं की तौल करते मिले। यही नहीं निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम को केंद्र से क्रय रजिस्टर और केंद्र प्रभारी भी गायब मिला। इससे झल्लाए एसडीएम ने एडीसीओ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम संतोष कुमार वैश्य, तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह मेरठ रोड स्थित एफसीआई के क्रय केन्द्र पर पहुंचे। एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि भंडारण की कोई दिक्कत नहीं है। यहां से एसडीएम दोयमी स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचे। जहां कोई केन्द्र प्रभारी मौजूद नहीं था। पल्लेदार ही गेहूं की तुलाई करा रहे थे। यह देख एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीसीओ अनार सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्था को सही कराने के निर्देश दिए। नवीन मंडी स्थित पीसीएफ केन्द्र पर धनराशि न होने से करीब दो लाख रुपये के भुगतान रुकने की समस्या मिली। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि अगर कोई कर्मचारी गेहूं की कम तुलाई कराता है, भुगतान में दिक्कत करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साहब! सुबह से खड़े हैं
दोयमी क्रय केन्द्र पर ग्राम अतराड़ा निवासी किसान जिले सिंह, अटौला निवासी अनुज कुमार ने एसडीएम को बताया कि वह सुबह चार बजे से खड़े हैं। तौल इतनी धीमी है कि शाम तक नंबर नहीं आएगा। जबकि केन्द्र पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं है और ग्यारह बजे तौल शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed