फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आबादी में लगे मोबाइल टावर नींद उड़ा रहे

आबादी में लगे मोबाइल टावर नींद उड़ा रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आबादी में लगे मोबाइल टावर नींद उड़ा रहे
आबादी में लगे मोबाइल टावरों से लोग परेशान
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। आबादी में लगे मोबाइल कंपनियों के टावर आसपास में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी सिरदर्दी साबित हो रहे हैं। टॉवरों पर लगे जनरेटरों के शोर ने लोगों की नींद उड़ा रखी है।
सिंभावली, गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र की आबादी में निजी मोबाइल कंपनियों के कई टावर लगे हुए हैं। इनके आसपास में रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि मोबाइल टावरों से रातभर घर्र घर्र की आवाजें सुनाई देती हैं। वहां हर समय जेनरेटर चलते रहते हैं। जिनसे वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलने से लोगों में डिप्रेशन, अनिंद्रा, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी फैल रहीं हैं। भूपेंद्र, विवेक, लोकेश, प्रमोद, हाशिम, वसीम ने बताया कि सीएम और कमिश्नर को पत्र भेजकर टावरों को आबादी से बाहर शिफ्ट कराने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


मोबाइल टॉवर बढ़ा रहे बीमारी
- विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पीके शुक्ला कहते हैं कि आबादी में मोबाइल टावर लगना लोगों की सेहत के लिए बेहद घातक है। इससे निकलने वाली फ्रीक्वेंसी से दिल और उससे जुड़ी धमनियों पर बेहद बुरा असर पड़ता है, जो ब्लड प्रेशर की सबसे असल वजह होती है। मोबाइल टावर के बेहद आसपास रहने वालीं गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे शिशु को कोई भी गंभीर जन्मजात बीमारी लगना संभव है, क्योंकि इससे निकलने वाली तरंगे बेहद घातक होती हैं। इसके अलावा अनिंद्रा, डिप्रेशन और बहरेपन जैसी बीमारी भी मोबाइल टावर से जुड़े दुष्प्रभाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले में अविलंब जांच कराई जाएगी, जिसमें लोगों की दिक्कत सामने आने पर हर मुमकिन कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed