{"_id":"5cd86de7bdec22074407dbae","slug":"91557687783-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठौर रोड पर सूदना कट के पास दो बाइकों में आमने- सामने की भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
गांव जिसौरा निवासी शाह आलम शनिवार रात अपनी पत्नी रुखसाना और तीन साल के बेटे फरहान के साथ रिश्तेदारी में हापुड़ आया था। रात के समय करीब दस बजे घर लौटते समय जब वह किठौर रोड पर सूदना कट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक की उससे भिड़ंत हो गयी। टक्कर के बाद बाइक सवार उसकी पत्नी रुखसाना और पुत्र फरहान को काफी चोटें आयी। जब वह खुद भी मामूली रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुए राहगीरों ने किसी कार की मदद से घायलों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।