{"_id":"5c48befabdec22739e2a472d","slug":"91548271354-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने जमीन पर किया अवैध कब्जा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में एक ग्रामीण की जमीन पर दबंग ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मनव्वर ने बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना है कि गांव की आबादी में उसकी जमीन है जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पीड़ित का कहना है कि कई बार एसडीएम और तहसीदार से शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य रोककर उसकी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। शिकायत करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी।