फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कॉलेज परिसर में बिना मान्यता चल रहे स्कूल की जानकारी मांगी

कॉलेज परिसर में बिना मान्यता चल रहे स्कूल की जानकारी मांगी

Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में बिना मान्यता चल रहे स्कूल की जानकारी मांगी
इंटर कॉलेज परिसर में बिना मान्यता चल रहा प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन

- डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंधन से स्कूल के मांगे दस्तावेज
- दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के एक इंटर कॉलेज के परिसर में बिना मान्यता चल रहे प्राइमरी स्कूल के संबंध में शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी मनवीर सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर सिंभावली स्थित आरएसके इंटर कॉलेज परिसर में बिना मान्यता चल रहे प्राइमरी स्कूल की शिकायत की थी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कॉलेज परिसर में चल रहे आदर्श बाल निकेतन प्राइमरी स्कूल के मान्यता समेत शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि सात दिसंबर तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed