फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   व्यापारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हटा

व्यापारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हटा

Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हटा
व्यापारियों के विरोध के चलते नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। व्यापारियों के विरोध के चलते आंबेडकर पार्क समेत मेरठ रोड से अतिक्रमण हटवाने पहुंचे तहसीलदार और पालिका ईओ को बैरंग लौटना पड़ा।
खादर मेले में भक्तों का आगमन लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अति व्यस्तम चौपला और पुराने दिल्ली रोड समेत मेरठ रोड पर हो रहा अतिक्रमण नहीं हट पाया है। जिससे मेले में आने वालों को हो रहीं दिक्कतों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सड़कों को पूूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया हुआ है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हट पाया तो बुधवार को तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और ईओ राममूर्ति त्रिपाठी पालिका कर्मी और पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। तहसील प्रशासन और पालिका टीम ने सड़कों के किनारे खड़े ठेली पटरी वालों को खदेड़कर जैसे ही दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की कवायद शुरू की तो व्यापारियों में रोष फैल गया। भाजपा नेता कमल त्यागी, ठाकुर सतबीर सिंह और अंकुर त्यागी के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर दिया, जिस पर तहसील प्रशासन और पालिका टीम को बैरंग लौटना पड़ गया।

तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और पालिका ईओ राममूत्रि त्रिपाठी का कहना है कि व्यापारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है, जिसके चलते उन्हें दो दिनों की मोहलत दी गई है। लेकिन अगर इस अवधि में सड़क पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाईं तो फिर मेले के मद्देनजर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed