{"_id":"5b1828514f1c1b6c4d8b5252","slug":"91528309841-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएचसी में अव्यवस्थाओं पर भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएचसी में अव्यवस्थाओं पर भड़के सीएमओ
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर भड़के सीएमओ
हापुड़। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को गढ़ रोड स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां व्याप्त गंदगी, पानी किल्लत, मरीजों की असुविधा पर वह भड़क उठे। प्रभारी अधीक्षक को जल्द इन असुविधाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
गढ़ रोड सीएचसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबंध में सीएमओ को बीते कई दिन से शिकायत मिल रहीं थी। बुधवार को उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएमओ एसएनटीसी कक्ष में पहुंचे, वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इस पर सीएमओ भड़क उठे और जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता की। इसी बीच स्टाफ कक्ष में पहुंच गया और बताया कि वह सब अस्पताल में ही थे। पानी किल्लत की समस्या व अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर उन्होंने चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई।
वार्ड में नई चादर लगाने व खराब गद्दों को बदलने के भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समस्या होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी रही।