{"_id":"5b0463c84f1c1bde408b72d5","slug":"91527014344-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार लूटे
Updated Wed, 23 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार लूटे
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिये। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार कोटला सादात निवासी मनोज कुमार का मीनाक्षी रोड पर तथागत मेडिकल स्टोर है। कुछ ही दूर पर विधायक विजय पाल आढ़ती का आवास है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश यहां पहुंचे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर मनोज कुमार से गल्ले में रखे 35 हजार रुपये लूट लिये। उनका मोबाइल फोन स्विच आफ करा दिया। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए गढ़ रोड की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।