{"_id":"59b2dfcf4f1c1be87f8b51c6","slug":"91504894927-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने किया चक्का जाम
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों ने किया चक्का जाम
- आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन, स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
- कोतवाली में गिरफ्तारी देने पहुंचे सैकड़ों शिक्षामित्र
- राहत नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। समान कार्य समान वेतन और खोया सम्मान वापस दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र सड़क पर उतर आए। उन्होंने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया। करीब आधा घंटा तक वाहन जाम में फंसे रहे, स्कूली बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली पहुंचकर शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी। राहत नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने व कैबिनेट में शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये घोषित किए जाने का शिक्षामित्र कई दिन से विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर को डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद पैदल मार्च करते हुए कोतवाली में गिरफ्तारी देने पहुंचे।
सैकड़ों की संख्या में पहुंच शिक्षामित्रों का आक्रोश भड़का तो उन्होंने कोतवाली के बाहर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक उन्होंने जाम लगाया, इससे जाम में फंसे स्कूली बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शिक्षामित्रों की भीड़ कोतवाली पहुंची और गिरफ्तारी दर्ज कराई।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने राहत नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। साथ ही कार्य का बहिष्कार भी रखने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, संदीप त्यागी, सेंसरपाल, मनोज राठौर, विपिन त्यागी, सुनील कुमार, संजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।