फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   क दो बारिश में ही जवाब दे गयी शहर की सड़कें

क दो बारिश में ही जवाब दे गयी शहर की सड़कें

Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
क दो बारिश में ही जवाब दे गयी शहर की सड़कें

विज्ञापन
योगीजी! पहली बारिश की सीजन भी नहीं झेल पाई सड़कें

योगी के सीएम बनने के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 4.27 करोड़ की राशि से जिले में 508 किमी शहर की सड़कों की मरम्मत की गई थी। विभागों ने शासन को इन सड़कों के चकाचक होने की रिपोर्ट भी भेज दी। लेकिन जल्दबाजी और लापरवाही से किया गया मरम्मत कार्य की पोल सीजन की बारिश ने ही खोल दी है। शहर की मुख्य सड़कों के साथ देहात के अधिकांश संपर्क मार्गों पर फिर से गड्ढों की भरमार हो गई है।
जिले में सड़कों के रखरखाव की सबसे अधिक जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है। जबकि शहरी क्षेत्र की कुछ सड़कों की मरम्मत नगर पालिका ने कराई है। शासन के निर्देश पर विभाग ने अपने हिस्से की बड़ी से लेकर छोटी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी ने जिले में 491 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया। जिसपर कुल 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जबकि तीनों नगर पालिका परिषदों ने करीब 17 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया था। जिसपर करीब 1.77 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

लेकिन डेढ़ माह पहले गड्ढा मुक्त हुई सड़कों पर फिर से बड़े-बड़े गड्ढे दिखने लगे हैं। जबकि मानसून की कोई झमाझम बारिश नहीं हुई है।

कस्बों का भी बुरा हाल
हापुड़ में किठौर रोड, मेरठ रोड, स्वर्ग आश्रम रोड सहित अधिकतर देहात के संपर्क मार्गों पर गड्ढे बन गए हैं। जबकि गढ़ और धौलाना की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। गांवों के संपर्क मार्गों के हालात और भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर फैल रही बजरी दे रही हादसों को न्योता
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए डाली गई सामग्री अब राहगीरों के लिए आफत बन रही है। बजरी गड्ढों से बाहर निकली सड़क पर फैल रही है। जिस कारण दुपहिया सवार यात्री फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
इस संबंध में डीएम कृष्णा करुनेश ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए थे। अगर सड़कों में दोबारा गड्ढे हो गए हैं तो इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बरसात के बाद दोबारा मरम्मत के आदेश दिए जाएंगे।

जबकि पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता जोत सिंह ने बताया कि अपने क्षेत्र की शत प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed