{"_id":"6573434cbb9b6f47ef051514","slug":"91-crore-recovery-from-mill-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5588-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 91 करोड़ बकाया, डीएम डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 91 करोड़ बकाया, डीएम डीएम नाराज
Fri, 08 Dec 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले की ब्रजनाथपुर और सिंभावनी चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ हो चुका है। लेकिन दोनों मिलों पर अभी भी पिछले सत्र का गन्ना भुगतान का करीब 91 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान की धीमी रफ्तार को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने दोनों मिलों के अधिकारियों को तलब करते हुए जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के करीब 45 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती होती है। इस फसल से 90 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। सत्र 2022-23 का अब समापन हो चुका है और नए का शुभारंभ हो चुका है। लेकिन किसानों का पिछला बकाया भुगतान करने में भी मिल के अधिकारी लेटलतीफी दिखा रहे हैं। किसानों का पिछले सत्र का सिंभावली चीनी मिल पर करीब 74 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 17 करोड़ रुपया बकाया है।
मिल दोबारा चालू होने के बाद किसानों को उनके बकाये का भुगतान किया जा सके, इसके लिए डीएम प्रेरणा शर्मा ने मिल के अधिकारियों को शुक्रवार को ही तलब कर लिया था। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल्द से किसानों के बकाया का भुगतान किया जाए। डीएम ने भुगतान के संबंध में पूरी डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
कोट -
किसानों का भुगतान समय से हो, इसके लिए मिलों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। संबंधित विभागों से पूरे मामले में गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा गया है।-प्रेरणा शर्मा, डीएम, हापुड़।
भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
पेराई सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन जिले की मिलें भुगतान करने में फिसड्डी हैंं। अब किसानों के पूरे बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी।-- दिनेश खेड़ा, जिलाध्यक्ष भाकियू।-- फोटो संख्या-27
पंद्रह दिन में हो अवशेष भुगतान
किसान आर्थिक रूप से बदहाल है, सरकार लगातार पंद्रह दिन में भुगतान के दावे करती रही हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था कभी भी नहीं हो पाई। 15 दिन में हो भुगतान।-- विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू संघर्ष।-- फोटो संख्या-28
विज्ञापन
जिले के करीब 45 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती होती है। इस फसल से 90 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। सत्र 2022-23 का अब समापन हो चुका है और नए का शुभारंभ हो चुका है। लेकिन किसानों का पिछला बकाया भुगतान करने में भी मिल के अधिकारी लेटलतीफी दिखा रहे हैं। किसानों का पिछले सत्र का सिंभावली चीनी मिल पर करीब 74 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 17 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन
मिल दोबारा चालू होने के बाद किसानों को उनके बकाये का भुगतान किया जा सके, इसके लिए डीएम प्रेरणा शर्मा ने मिल के अधिकारियों को शुक्रवार को ही तलब कर लिया था। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल्द से किसानों के बकाया का भुगतान किया जाए। डीएम ने भुगतान के संबंध में पूरी डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
कोट -
किसानों का भुगतान समय से हो, इसके लिए मिलों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। संबंधित विभागों से पूरे मामले में गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा गया है।-प्रेरणा शर्मा, डीएम, हापुड़।
भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
पेराई सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन जिले की मिलें भुगतान करने में फिसड्डी हैंं। अब किसानों के पूरे बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी।
पंद्रह दिन में हो अवशेष भुगतान
किसान आर्थिक रूप से बदहाल है, सरकार लगातार पंद्रह दिन में भुगतान के दावे करती रही हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था कभी भी नहीं हो पाई। 15 दिन में हो भुगतान।