{"_id":"5c169bddbdec2253df005c1b","slug":"81544985565-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बिना लाइसेंस तोल करता मिला लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बिना लाइसेंस तोल करता मिला लिपिक
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बिना लाइसेंस तौल करता मिला लिपिक
हापुड़। जिला गन्ना अधिकारी के निरीक्षण में रविवार को गांव श्यामपुर स्थित मोदीनगर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र प्रथम पर बिना लाइसेंस लिपिक तौल करते पकड़ा गया। लिपिक की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को भेज दी गई है।
जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि रविवार को वह गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। श्यामपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र प्रथम पर तैनात लिपिक इस्लामुद्दीन से तौल का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच के बाद पता चला कि लिपिक को अब तक लाइसेंस जारी ही नहीं किया गया है, जो गलत है। डीसीओ ने बताया कि तौल लिपिक पर पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके लिए सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। श्यामपुर के गन्ना क्रय केंद्र द्वितीय के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।