{"_id":"5ac27d4e4f1c1bd3618b510d","slug":"81522695502-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक पर निकाला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक पर निकाला गुस्सा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक पर निकाला गुस्सा
हापुड़। उपद्रव के बाद व्यापारियों का हाल जानने पहुंचे सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को उनके गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा। पक्काबाग में विधायक पर व्यापारियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उन्हें चोट नहीं आयी, लेकिन उनकी कार के शीशे चकनाचूर हो गये। उसके बाद उन्हें यहां से लौटना पड़ा।
उपद्रव के दौरान भीड़ ने पक्काबाग पहुंचकर यहां जमकर तोडफ़ोड़ की। इस दौरान दो व्यापारियों को गोली भी मार दी गई।
दरअसल, उपद्रव शांत होने के बाद भाजपा से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती पक्काबाग व्यापारियों का हाल जानने के लिए पहुंच गए।
विधायक को देखते हुए व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। व्यापारियों में भाजपा के प्रति इतना गुस्सा व्याप्त था कि उन्होंने विधायक पर पथराव कर दिया। विधायक इसमें बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार के शीशे चकनाचूर हो गए। उसके बाद विधायक यहां से लौट गए। इसके अलावा व्यापारियों ने आईजी और डीएम का भी फ्लैग मार्च के दौरान घेराव किया और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाये।