फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अवैध कब्जों में घिरी वन विभाग की भूमि मुक्त कराई

अवैध कब्जों में घिरी वन विभाग की भूमि मुक्त कराई

Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों में घिरी वन विभाग की भूमि मुक्त कराई
अवैध कब्जों में घिरी वन विभाग की भूमि मुक्त कराई
विज्ञापन

- जनपद अमरोहा के पुलिस-प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे अवैध कब्जों में घिरी वन विभाग की 40 हेक्टेयर भूमि को जनपद अमरोहा के पुलिस-प्रशासनिक अमले ने पैमाइश के बाद कब्जा मुक्त कराया।

गढ़ क्षेत्र वाली साइड में गंगा किनारे जनपद अमरोहा के वन विभाग की हजारों बीघा भूमि है, जिसमें 11 सौ हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर बैठे भूमाफिया खेती कराते आ रहे हैं। अमरोहा डीएम और डीएफओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को धनौरा एसडीएम संजय कुमार और सीओ मोनिका यादव राजस्व समेत पुलिस टीम को साथ लेकर गढ़ के जंगल से होकर गंगा किनारे स्थित अपने जनपद से जुड़े रायवाना दल्लीपुर गांव में पहुंचे। जहां वन कर्मियों समेत किसानों की मौजूदगी में पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जों में घिरी 40 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप में काबिज चले आ रहे कुछ लोगों ने भूमि को अपनी बताकर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक टीम के कड़े तेवर देख उन्होंने कुछ ही देर में चुप्पी साध ली। वन विभाग की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान जनपद अमरोहा के गजरौला, बछरायूं, धनौरा समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की जिस भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है, उसे चिन्हित कराकर चारों तरफ सीमेंट के पिलर लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद भी वन विभाग और ग्राम समाज की जो भूमि अवैध कब्जों में घिरी हुई है, उसे भी मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed