{"_id":"5cd5ca88bdec220756711933","slug":"71557514888-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके साथ मायके में घुसकर मारपीट की गयी। पीड़िता की मां ने पुत्री के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला मजीदपुरा निवासी महिला शाहना परवीन पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री साजिया का निकाह कुछ वर्ष पहले मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी फारुख पुत्र निजाम के साथ किया था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराली उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। दहेज न देने पर ससुरालियों ने कुछ दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि छह मई की शाम पति फारुख, इकराम और चांद घर में घुस आए। इन लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें साजिया घायल हो गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद के बाद कार्रवाई की जाएगी।