फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर छापामारी हुई

आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर छापामारी हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर छापामारी हुई
आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर हुई छापेमारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर हुई एनआईए की छापेमारी के दौरान मेरठ के अफसार से कनेक्शन और देवबंद में पढ़ने वाले युवक के बारे में बारीकी के साथ जानकारी जुटाई गई। छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने गांव बदरखा और अठसैनी से जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया था। उनमें अठसैनी का अफसार (21), आरिफ कमाल (52) और बदरखा का संजीद (45) शामिल हैं। इनमें अफसार ने गढ़ के कॉलेज से पिछले साल बीए की परीक्षा पास की थी। आरिफ कमाल मजदूरी करता है, जबकि संजीद खेतीबाड़ी करता है। एनआईए टीम बार-बार बदरखा के संजीद से उसके बेटे नाजिम के बारे में पूछताछ कर रही थी, जो अमरोहा के मदरसे में कुरान हिफ्ज करने के बाद इन दिनों देवबंद के विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम मदरसे में मौलवी की पढ़ाई कर रहा है। अठसैनी में पहुंची एनआईए टीम ने जनपद मेरठ के थाना मुंडाली से जुड़े गांव जिसौरा के अफसार के गांव में आने जाने और उससे संबंध होने के बारे में बारीकी से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम विदेश में बैठे आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े तार ढूंढने की कोशिश में जुटी हुई थी, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ और तलाशी के दौरान कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया। इस कारण एनआईए टीम तीनों लोगों के मोबाइल और एक लैपटॉप अपने साथ लेकर फिलहाल गढ़ से वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed