{"_id":"5a3aa7f54f1c1bc45b8bd400","slug":"71513793525-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से नौचंदी एक्सप्रेस आठ, संगम सात घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से नौचंदी एक्सप्रेस आठ, संगम सात घंटे लेट
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से नौचंदी एक्सप्रेस आठ, संगम सात घंटे लेट
- आए दिन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल गड़बड़ा गई है। बुधवार को अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घंटो तक स्टेशन पर जमा होकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बुधवार को हापुड़ स्टेशन पर आने वाली अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा, रक्सौल से आनंद विहार की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस सवा चार घंटे, इलाहाबाद से चलकर मेरठ सिटी की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस सात घंटा की देरी से पहुंची। बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटा की देरी से पहुंची। जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची। बांकी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से हापुड़ पहुंची। घंटों यात्री स्टेशन पर पड़े रहकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद नौकरी करने जाने वाले लोग देरी से आफिस पहुंच रहे हैं। मजबूरन इन्हें सड़क मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है।