{"_id":"59e10aaa4f1c1b86698b5a6b","slug":"71507920554-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख की मशीन लगाएगी शहर में झाडृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख की मशीन लगाएगी शहर में झाडृ
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
35 लाख की मशीन लगाएगी शहर में झाडृू
-हापुड़ पहुंची डिवाइडर और सड़कों को साफ करने वाली रोड स्वीपिंग मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। अब हापुड़ की सड़कों पर सफाई के लिए नगर पालिका रोड स्वीपिंग मशीन का सहारा लेगी। करीब 35 लाख की लागत वाली इस मशीन से सड़कों के साथ डिवाइडर के कोने बेहतर ढंग से साफ हो सकेंगे।
हापुड़ को जिला बने लंबा समय हो चुका है लेकिन अभी भी यहां आधुनिक संसाधनों की कमी है। जिसे लेकर कार्य प्रभावित होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इस दिशा में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को डिवाइडर और सड़कों को बेहतर ढंग से साफ करने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन हापुड़ पहुंची है। 35 लाख की कीमत की इस मशीन से आधुनिक तरीके से सड़कों की सफाई की जाएगी। मशीन रोड पर चलेगी और अपने अंदर सारी धूल और कूड़े को समा लेगी।
मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने बताया कि इस मशीन के आने से शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। रात के समय इस मशीन से साफ सफाई की जाएगी।