{"_id":"59e10aa74f1c1b6d548b722c","slug":"71507920551-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से बाहर होंगी करीब डेढ़ सौ पशु डेयरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से बाहर होंगी करीब डेढ़ सौ पशु डेयरियां
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से बाहर होंगी डेढ़ सौ पशु डेयरियां
-नगर पालिका ने डेयरी संचालकों को जारी किए नोटिस, न हटाने पर बरती जाएगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर क्षेत्र में संचालित डेयरियां अब शहर से बाहर होंगी। जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने करीब 150 डेयरी संचालकों को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर डेयरियों को शहर से बाहर निकलने के आदेश दिए हैं।
शासन शहर में साफ सफाई को लेकर गंभीर है। इसके लिए शासन ने नगर क्षेत्रों में संचालित पशु डेयरियों को शहर के बाहर संचालित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शहर में बुलंदशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड मीनाक्षी रोड, आवास विकास, मेरठ रोड, श्रीनगर, शिवपुरी, संजय विहार सहित कई मोहल्लों में डेयरियां संचालित हैं। इनसे निकलने वाला गंदा पानी व गोबर नालियों में भर जाता है जो जलभराव का कारण बनता है। शासन ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नगर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि शहर के अंदर जितनी भी डेयरियां चल रही हैं उनका चिन्हीकरण किया गया है। सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर शहर से बाहर निकलने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर इनके खिलाफ जुर्माने के अलावा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।