फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पूर्व विधायक पुत्र व उसके साथियों ने मचाया उत्पात

पूर्व विधायक पुत्र व उसके साथियों ने मचाया उत्पात

Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक पुत्र व उसके साथियों ने मचाया उत्पात
पूर्व विधायक के बेटे ने साथियों संग काटा बवाल
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में एक पूर्व विधायक के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हनक की गुलाम यूपी पुलिस पीड़ित युवकों को ही थाने उठा लाई।

इस बीच पुलिस ने उन्हें छोड़ने की एवज में सुविधा शुल्क की मांग करने लगी। हालांकि रविवार दोपहर दोनों को छोड़ दिया गया। क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बिटटू निवासी श्रीनगर अपने दोस्त जितेंद्र के साथ रेलवे रोड पर गए थे। लौटते समय उनकी बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पूर्व विधायक के बेटे भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया, जहां उसने बिटटू व जितेंद्र के साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों पीड़ित घर पहुंचे तो उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

इस बीच बिट्टू का भाई नितिन शिकायत करने पूर्व विधायक के घर पहुंचा। लेकिन उनके नहीं मिलने पर वह वापस आ गया।

इसी बात से क्षुब्ध होकर पूर्व विधायक के बेटा अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर उनके घर आ धमका और अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस विधायक पुत्र के दबाव के चलते दोनों पीड़ित युवकों को लेकर थाने आ गई। रविवार सुबह काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की।

लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में लग गई। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed