फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे चौड़ीकरण में किसानों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया

हाईवे चौड़ीकरण में किसानों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया

Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण में किसानों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया
मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत
विज्ञापन

- हाईवे चौड़ीकरण में किसानों ने रिश्वत लेने का लगाया आरोप
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने एडीएम (एलए) से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुका्तेश्वर। हापुड़ से गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी तक हाइवे- 09 का चौड़ीकरण कर छह लेन मार्ग बनाने का कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए किसानों की अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा दिलाने के नाम पर किसानों से रिश्वत लेने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

सिंभावली क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर खुड़लिया निवासी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वेस्टर्न यूपी अध्यक्ष मनवीर सिंह ने एडीएम भूमि और राजस्व गाजियाबाद को शिकायती पत्र भेजा है। मनवीर सिंह का कहना है कि हापुड़ से गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी तक हाईवे-09 का चौड़ीकरण कर छ लेन बनाने के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में मुआवजा लेने के लिए किसानों से विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत मांग कर रहे हैं। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें अधिक मुआवजा दिलाने का लालच देकर अवैध धन लिया जा रहा है। मनवीर सिंह का कहना है कि अभी तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो अभी मुआवजा कैसे दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो राष्ट्रीय सैनिक संस्था उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed