{"_id":"5bedba88bdec22693f5f6d54","slug":"61542306440-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर मेले में दस बैड वाला अस्थाई अस्पताल चालू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर मेले में दस बैड वाला अस्थाई अस्पताल चालू हुआ
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर मेले में दस बेड वाला अस्थाई अस्पताल शुरू
गढ़मुक्तेश्वर। खादर मेले में तैयार हुए दस बेड वाले अस्थाई अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ ने मरीजों से अच्छा बर्ताव करने की नसीहत दी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने आने वाले लाखों भक्तों को जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खादर, ब्रजघाट, मेरठ सेक्टर और पशु मेले में अस्थाई अस्पताल खोले जाने हैं, जिनमें खादर मेले के सदर संतर में दस बेड वाला अस्पताल तैयार हो गया है। मरीजों की सुविधा समेत दवाओं की उपलब्धता का सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल तक लाने और जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाने को खादर मेले में पांच, ब्रजघाट में एक एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। जबकि गढ़ के रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो पर भी एक एक एंबुलेंस तैनात रहेंगी। सीएमओ ने अस्थाई अस्पताल में तैनात चिकित्सकों समेत स्टाफ कर्मियों की बैठक कर उन्हें मरीजों से अच्छा बर्ताव करने के साथ ही इलाज में कोई भी खामी बाकी न रहने की नसीहत भी दी। बैठक में एसीएमओ डॉ. जेपी त्यागी, सीएचसी चिकित्सक गजेंद्र सिंह, नीरज वर्मा, योगेंद्र यादव मौजूद रहे। ब्यूरो